व्यापारियों से संवाद में मिलेगी नियमों और सुविधाओं की पूरी जानकारी
संभल, जून 5 -- व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, जीएसटी पंजीयन आधार मजबूत करने और राजस्व वृद्धि के साथ करदाताओं को जीएसटी 2.0 सुधारों की जानकारी देने के उद्देश्य से राज्य कर विभाग द्वारा शनिवार को व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे डॉयमण्ड होटल एंड गार्डन में होगा। राज्य कर लखनऊ के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तथा अन्य स्टेक होल्डर्स के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें जीएसटी से जुड़े नवीन प्रावधानों और सुविधाओं से अवगत कराना है। कार्यक्रम में जीएसटी पोर्टल के उपयोग, ई-इनवाइसिंग, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट तथा नियम 14ए के प्रावधानों पर व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- राज्य कर विभाग संवाद से दूर करेगा व्यापारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.