संभल, जून 10 -- उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर बुधवार को व्यापारी संवाद अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्य कर विभाग खंड-दो के अधिकारियों ने व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा जीएसटी से संबंधित नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। जवाहर रोड स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा राज्य कर विभाग के अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुआ। इसके बाद अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी नियमों, विभिन्न सर्कुलरों, रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, पोर्टल संचालन, ई-मेल आईडी के उपयोग तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी उपायुक...