व्यापारियों से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग
बरेली, मई 15 -- बहेड़ी। व्यापारियों के साथ घटना का विरोध कर पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री अतुल गर्ग की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक की। इसमें व्यापारी नेताओं ने कहा कि व्यापारी मो. उवैस और मो. तारिक के साथ थाने के एक पुलिसकर्मी ने अभद्र व्यवहार किया है। उनका कहना है कि बाईपास वन विभाग तिराहे पर लखनऊ नंबर की कार से सिविल ड्रेस में उतरे पुलिसकर्मी ने नशे में व्यापारियों के साथ मारपीट और लूटपाट की है। इसके बाद दोनों व्यापारी एसएसपी से भी मिले। घटना के समय दोनों व्यापारी बाईपास पर अपने भाई को लेने गए थे। उन्होंने कहा कि अगर इसमें पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे। बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री अतुल गर्ग,अध्यक्ष सलीम रहबर,हरवंश गुप्ता,अनू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.