वाराणसी, जून 30 -- वाराणसी। राज्य कर विभाग की ओर से दानवीर भामाशाह की जयंती पर सोमवार को व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। कमिश्नरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी रहे। उन्होंने बनारस जोन के दस बड़े करदाताओं को सम्मानित किया। डॉ.नीलकंठ तिवारी ने कहा कि व्यापारियों ने हमेशा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है। कोरोनाकाल में भी जरूरतमंदों के लिए व्यापारियों ने समाज के प्रति अहम भूमिका निभाई थी। यह भी पढ़ें- जिले के सर्वोच्च राजस्व करदाता व्यापारी हुए सम्मानितव्यापारियों के लिए संवाद उन्होंने कहा कि राज्य कर विभाग के अधिकारियों को हर माह व्यापारियों से संवाद करना चाहिए। छोटे-छोटे समूह के साथ संवाद के दौरान विभागीय अधिकारियों को व्यापारियों की पीड़ा समझ आएगी और व्यापारी कमियां भी बताएंगे। उन्हें द...