मेरठ, जून 7 -- मेरठ। राज्य कर विभाग की ओर से शनिवार को अपर आयुक्त ग्रेड-1 हरिराम चौरसिया एवं अपर आयुक्त ग्रेड-2 एसआईबी सुशील कुमार सिंह के निर्देशन में भूतनाथ चौराहा एल-ब्लॉक शास्त्री नगर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याएं सुनी। जीएसटी के साथ ही प्रदेश सरकार की व्यापारी हित की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं लाभ उठाने की अपील की। व्यापारी संवाद कार्यक्रम में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 राज्य कर अमित कुमार पाठक, ज्वाइंट कमिश्नर संभाग-बी अनीता गर्व्याल, उपयुक्त खंड- 11 अरुण पांडेय, असिस्टेंट कमिश्नर राकेश कनौजिया, राज्य कर अधिकारी चंद्रिका प्रसाद, अधिवक्ता दीपक वर्मा, पवन सिद्धार्थ, ललित शर्मा, दुर्गेश भड़ाना, संदीप रस्तोगी, चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमित अग्रवाल रहे। यह भी पढ़ें- व्याप...