कानपुर, दिसम्बर 23 -- कानपुर। यातायात की समस्या को लेकर डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने व्यापारियों संग बैठक की। जिसमें ई रिक्शा को नियंत्रित करने की पर चर्चा हुई। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने रूट घटना का प्रस्ताव रखा। घंटाघर चौराहा मंदिर के सामने बंद रास्ता खोलने व अन्य बंद चौराहों को खोलने पर समीक्षा करने की बात कही गई। डीसीपी के मुताबिक अब महानगर में ई रिक्शा रूट पर अब 15 हजार से ज्यादा ई रिक्शा एक रूट पर रखने का विचार है। फीटा के उमंग अग्रवाल ने रूट के हिसाब से अलग-अलग नंबर देने का विचार दिया। बैठक में प्रमुख रूप से अब्दुल वहीद, पवन गौड़, ई रिक्शा एसोसिएशन के पदाधिकारी व अन्य व्यापारी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.