व्यापारियों में अनबन, एक-दूसरे पर लगाया आरोप
मेरठ, जून 12 -- सरधना नगर में दो व्यापारियों के बीच चल रहे विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई थी। मोहल्ला बिचगलियारा निवासी नमन जैन पुत्र सुनील जैन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि सात जून की शाम एक युवक ने फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि धमकी भरी बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है, जिसे उन्होंने पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।वहीं, दूसरे पक्ष के सागर जैन पुत्र राजेश जैन ने भी थाना सरधना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि नमन जैन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने पुलिस से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.