शामली, अप्रैल 3 -- शामली। जनपद के विभिन्न कस्बों में व्यापारियों पर हो रही मारपीट और हमलों की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि गढ़ीपुख्ता में हाल ही में कोल्ड ड्रिंक व्यापारी ऋषभ मित्तल से उधार के 100 रुपये मांगने पर असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट और गाली-गलौज की गई। वहीं एक सप्ताह पूर्व एलम में मिठाई विक्रेता आशीष पर भी पैसे मांगने को लेकर जानलेवा हमला किया गया था। इन घटनाओं के बावजूद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न होने से व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है। उन्होने कहा कि शामली शहर के गांधी चौक पर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में व्यापारियों पर हमला किया जाना ...