व्यापारियों पर कार्रवाई न करें विभाग
कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर की आकस्मिक बैठक जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में जंग की वजह से हालत चिंताजनक हैं। कच्चा माल न मिलने से उद्योग-धंधे चौपट हो रहे हैं। व्यापार मंडल की ओर से विभागों से अनुरोध किया जाएगा कि मौजूदा समय में व्यापारियों पर किसी भी तरह की कार्रवाई न करें। हालात सामान्य होने पर व्यापारी अपना पूरा भुगतान करेगा। कहा गया कि घंटाघर चौराहे पर एक किचन चलाकर सभी का पेट भरने का काम किया जाएगा। कृपाशंकर त्रिवेदी, रामेश्वर गुप्ता, अमित दोसर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.