बरेली, दिसम्बर 8 -- मीरगंज। पीडब्ल्यूडी ने मीरगंज-दिवना रोड पर अतिक्रमण चिह्नित कर कुछ दिन पहले दुकानों में लाल निशान लगाए थे। रोड से 75 फुट पर लगाए गए निशानों से व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने रविवार को कस्बे में विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को व्यापारी एसडीएम से मिलेंगे। शासन से शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी ने मीरगंज में दिवना रोड पर 75 फुट तक बनी दुकानों और अन्य निर्माण पर लाल निशान लगाए थे। अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों को नोटिस दिए थे। नोटिस मिलने से नाराज व्यापारियों ने रविवार को कस्बे में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नरायन गुप्ता ने बताया कि पीडब्ल्यूडी हर साल इसी तरह निशान लगाकर व्यापारियों को परेशान करती है। तत्कालीन एसडीएम मेघारुपम ने रोड की जमीन को नाले तक बताकर पिलर लगा दिए थे। नाले के आगे किसी ने न...