रामपुर, जून 10 -- रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्य चिकित्सा डा. दीपा सिंह से मुलाकात कर महानिदेशक चिकित्सा को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश अग्रवाल ने कहा कि रामपुर के जिला चिकित्सालय में हार्ड के डॉक्टर, न्यूरो सर्जन ,लिवर, किडनी आंख नाक कान गले के डॉक्टर, जनरल फिजिशियन आदि डॉक्टर के न होने के कारण जनता का इलाज नहीं हो पा रहा है। जिला अस्पताल में एमआरआई मशीन को भी अति शीघ्र शुरू कराया जाना अति आवश्यक है। कहा कि जनता के हित में जिला अस्पताल में जल्द ही डॉक्टरों की तैनाती करना अति आवश्यक है। इस अवसर पर संगठन मंत्री गोपाल शर्मा, प्रवीण गुर्जर ,अलीम खान, हरिओम सैनी ,शाहिद खुसरो, अलाउद्दीन ,शमशीर अहमद, विष्णु सैनी, शाहिद खुसरो आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...