सहारनपुर, जून 12 -- नानौता। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई ने व्यापारियों के बीच स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार-प्रसार और ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने संगठन की मजबूती और बेहतर कारोबारी वातावरण के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही। नगर अध्यक्ष राजकुमार कालड़ा ने व्यापारियों से स्वदेशी उत्पादों के क्रय-विक्रय को बढ़ावा देने का आह्वान किया। व्यापार मंडल के चेयरमैन सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने के लिए शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध कराना जरूरी है। कार्यक्रम में महामंत्री अनिल जैन, उपाध्यक्ष अशोक तागरा, अरविंद अग्रवाल, मनोज जैन, भारत चावला, राजकुमार वर्मा, धीरज रोहिल्ला, सलमान, पुष्पेंद्र भटनागर, कंवरपाल, प्रमोद कुमार कालड़ा और बृज...