संभल, मार्च 25 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू के नेतृत्व में पालिक अध्यक्ष से सीता रोड की जर्जर को सही कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सीता रोड की सड़क जर्जर हो गई। आए दिन दुर्घटना हो रही है शहर का प्रमुख स्कूल इसी सड़क पर शहर की प्रमुख आवाजाही इसी सड़क से होती है। व्यापार मंडल पहले भी मांग कर चुका है अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधिअखिलेश खिलाड़ी ने कहा कि 15 वें वित्तीय कार्य योजना के तहत सीता रोड सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क पर डेकोरेटेड बिजली के पोल भी लगवा दिए जायेंगे ये कार्य एक महीने के अंदर पूरा कर दिया जाएगा। इस दौरान मयंक वार्ष्णेय चिंकल, लकी वार्ष्णेय, ब्रजेश वार्ष्णेय, ऋतिक वार्ष्णेय, प्रभात कृष्णा, देवेंद्र मोनू, मंतेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे ।

हि...