बदायूं, मार्च 28 -- बदायूं। उप्र उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष केबी गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को बधाई दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधायक के प्रयास से नवयुग योजना के तहत नगर पालिका परिषद का स्मार्ट सिटी चयन हुआ है। व्यापार मंडल द्वारा विधायक एवं उनके पुत्र भाजपा जिला मंत्री एवं युवा नेता विश्वजीत गुप्ता को पटका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। चंद्र प्रकाश गुप्ता, दीपक राज महाजन, संदीप रस्तोगी, नरेंद्र कुमार गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, कमलेश गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, राहुल रावत, अखिल रस्तोगी, डॉ. संजीव गुप्ता, मयूर गुप्ता, दीपांशु राठौर, रोहित गुप्ता, राजीव गुप्ता, रचित साहू, शेखर साहू, राजू शर्मा, कमल रस्तोगी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.