पीलीभीत, दिसम्बर 30 -- बीसलपुर। भाजपा विधायक के द्वारा 33 करोड़ की लागत से पुल की स्वीकृति दिलाए जाने को लेकर व्यापारियों ने विधायक का सम्मान किया। बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा के प्रयास से शासन ने भौंरूआ देवहा पर 33 करोड़ की लागत से पुल बनवाए जाने की स्वीकृति दे दी है। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। बाजार कटरा में व्यापारियों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र की सबसे प्रमुख समस्या देवहा पर पुल की थी। इसके बनने से 10 किलोमीटर बरेली कम हो जाएगी। दर्जनों गांव के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। इस मौके पर प्रमोद कुमार गुप्ता, सचिन अग्रवाल, सार्थक गुप्ता, सजल गुप्ता, नितिन भारद्वाज, डॉक्टर कुलदीप गौतम, रवि गंगवार, वीरपाल गंगवार, कमल गंगवार, अंकित अग्रवाल सहित कई व्यापारी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.