हरिद्वार, मार्च 18 -- महानगर व्यापार मंडल ने गर्मी का सीजन शुरू होते ही विद्युत कटौती से हो रही परेशानी को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि उन्होंने विद्युत विभाग में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, यात्रा सीजन से पूर्व समुचित व्यवस्थाएं करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उत्तरी हरिद्वार के कई इलाकों में सुबह और रात में कई घंटों सप्लाई बाधित हो रही है। यही हाल शहर के अन्य इलाकों का भी है। कहा कि कई जगह भूमिगत तार खराब हो चुके हैं। कई पोल टूटे हुए हैं। कई बक्सों पर कवर नहीं लगे हुए हैं। ये हादसों को न्योता दे रहे हैं। ऐसे में यात्रा सीजन शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं पूर्ण करना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। कहा है कि विद्युत कटौती जारी रही तो मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। इस मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.