व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन
बलिया, सितम्बर 22 -- रसड़ा। व्यापार कल्याण समिति (रसड़ा) के संरक्षक सुरेश चंद के नेतृत्व में व्यापारियों ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी भुगतानों पर प्रस्तावित शुल्क अथवा एमडीआर व्यवस्था की समीक्षा की मांग को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन मंगलवार को एसडीएम रणवीर सिंह को दिया। ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया है कि यूपीआई भुगतान छोटे व मध्यम व्यापारियों के लिए लेन-देन का प्रमुख माध्यम बन चुका है। समिति के सदस्यों ने सरकार से छोटे व्यापारियों को शुल्क से राहत देने, किसी भी नई व्यवस्था को लागू करने से पहले व्यापारिक संगठनों से विचार-विमर्श करने तथा डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल और किफायती बनाए रखने की मांग की है। यह भी पढ़ें- यूपीआई पर शुल्क के फैसले पर पुनर्विचार की मांग इस दौरान मो. युनूस, गोपालजी, दीनदयाल आदि थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.