मथुरा, मार्च 22 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में नवसंवत्सर उत्सव धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में व्यापारियों ने यमुना शुद्धिकरण का संकल्प लिया। नगर अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि यमुना की स्वच्छता और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और निर्मल यमुना का आशीर्वाद मिल सकेगा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां यमुना के पूजन-अर्चन के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने भाग लिया। विधि-विधान से पूजन कर सभी ने मां यमुना से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य फूल बंगला सजाया गया, जिसकी आकर्षक सजावट ने सभी का मन मोह लिया। इसके उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.