बुलंदशहर, मई 9 -- नगर के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा बढे हुए हाउस टैक्स को नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायत से वापस लेने का आदेश देने पर खुशी की है। व्यापारी सुरक्षा फोरम ने प्रदेश स्तर पर इस मांग को उठाया है। जिसे समझते हुए मुख्यमंत्री ने बढे हुए टैक्स को वापस लेने का आदेश दिया है। साथ ही जिन्होंने ब बढ़ा हुआ जमा कर दिया है वो वापसी की अपील भी कर सकते है। इस अवसर पर व्यापारी सुरक्षा फॉर्म के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पहलवान, जिला अध्यक्ष राहुल राठी, अनिल बंसल, कुशाग्र अग्रवाल, सोनू पंडित पदम सिंह सोलंकी ने खुशी व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...