पीलीभीत, जून 20 -- बरखेड़ा। छोटे खाद्य व्यापारियों के सैंपलिंग के विरोध में व्यापार मंडल की नगर इकाई बरखेड़ा ने एसडीएम बीसलपुर को संबोधित ज्ञापन नगर पंचायत के लेखाकार नफीस अंसारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। नगर अध्यक्ष प्रिन्स भारद्वाज बजरंगी की अगुवाई में दिए ज्ञापन में कहा गया कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नगर में छोटे रिटेल व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों का सैम्पल भरा जाता है। जब की खाद्य सुरक्षा आयुक्त महोदया के आदेशानुसार खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग निर्माता (खाद्य पदार्थ बनाने वाली कंपनी, मैन्युफैक्चरर्स) डिस्ट्रीब्यूटर,होलसेलर पर होनी चाहिए न कि छोटे व्यापारियों रिटेलर्स पर। शिकायत की दशा में व्यापारी की सैम्पलिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री व पदाधिकारी की मौजूदगी में होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालो में नगर महामंत्र...