व्यापारियों ने महापौर को किया सम्मानित
प्रयागराज, मई 31 -- नगर निगम के तीन साल पूरे होने पर रविवार को बीएसएनएल कार्यालय के पास सिविल लाइंस में फुटपाथ व्यापारी एकता समिति की ओर से महापौर गणेश केसरवानी को नागरिक अभिनंदन सम्मान से नवाजा गया। पटरी दुकानदारों और व्यापारियों ने महापौर को माला पहनाकर, पटका ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एवं मुख्य संरक्षक विजय गुप्ता ने कहा कि महापौर गणेश केसरवानी ने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। संचालन विमल गुप्ता ने किया। इस दौरान अध्यक्ष विकास अग्रहरि, वरिष्ठ पार्षद अमित सिंह बब्बू, मुकेश लारा, हिमालय सोनकर, लीलावती पांडेय, गणेश गुप्ता, शांतनु बोस आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.