घाटशिला, फरवरी 19 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित अग्रसेन भवन में बुधवार को राज्य सभा सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने लघु उद्योग संघ और समाज की प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने हमेशा से संकट की घड़ी में भाजपा के लिए भामाशाह की भूमिका निभाई है और नई ऊंचाइयां दी हैं। नगर निकाय चुनाव में राज्य भर में भाजपा का परचम लहराएगा। चाकुलिया नपं में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की उम्मीदवार चंदना मुर्मू को समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भय का माहौल है। भाजपा ही इससे मुक्ति दिला सकती है। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार गरीब कल्याण की सरकार है। घर-घर में मोदी सरकार की योजना नजर आती है। देश और समाज की सुरक्षा मोदी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.