अलीगढ़, जून 1 -- अलीगढ़। बिजली बिल पर 10% एफपीपीएएस चार्ज बढ़ाने जाने को लेकर उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों ने बैठक कर विरोध जताया। कैम्प कार्यालय शांति सरोवर पर हुई बैठक में जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल गुप्ता ने कहा कि विद्युत बिलों में 10% तक अतिरिक्त फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज एफपीपीएएस लगाकर घरेलू उपभोक्ता, व्यापारियों, उद्योगपतियों को घोर संकट में डाला जा रहा है। पूर्व में ही विद्युत बिलों में विद्युत मूल्य के अतिरिक्त फिक्स चार्ज के साथ साथ आठ अन्य प्रकार के टैक्स एवं सर चार्ज वसूल किये जा रहे हैं। घरेलू उपभोक्ता ,व्यापारियों एवं उद्योगपतियों में भारी चिंता और नाराजगी है। यह भी पढ़ें- बिजली बिल में 10 प्रतिशत इजाफे के खिलाफ मामला पहुंचेगा नियामक आयोग प्रदेश मंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल...