व्यापारियों ने प्रांतीय पदाधिकारियों को बताई समस्याएं
विकासनगर, अप्रैल 6 -- प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल के उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जीएसटी नम्बर के साथ व्यापार कर रहे हर व्यापारी का दुर्घटना बीमा बजाए आम बीमा होना चाहिए। जिससे उन्हें हर परिस्थिति में मदद मिल सके। यह बात उन्होंने सोमवार को चकराता में व्यापारियों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों की मजबूती के लिए काम कर रहा है व हर समस्या को प्रमुखता से सीएम तक पहुंचा रहे हैं। किसी भी समस्या के समाधान के लिए संगठन हमेशा साथ खड़ा है व व्यापारियों को एकता बनाए रखनी होगी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल के चकराता पहुंचने पर व्यापारियों ने उनका स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.