प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 12 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में विवेकानंद की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता और नगर अध्यक्ष अर्पित खंडेलवाल के नेतृत्व में स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ के नारे के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें पदाधिकारियों ने आम जनमानस से स्वदेशी अपनाने अपील की। इस मौके पर नगर महामंत्री श्रवण मखीजा, कोषाध्यक्ष मनोज केसरवानी, उपाध्यक्ष जसबीर सिंह प्रिंस, राहुल गुप्ता, संगठन मंत्री राहुल खत्री, बृजेश केसरवानी, जवाहरलाल उमरवैश, राजेश केसरवानी, अनिल गोयल, राहुल खत्री, अभय केसरवानी, अतुल अग्रेहरी, मनीष गुप्ता, दीपक सोनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.