अलीगढ़, अप्रैल 18 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नवागत एसपी सिटी आदित्य बंसल से मिला। उन्हें स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। प्रांतीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा व्यस्त बाजारों में पूरे दिन ट्रैफिक जाम रहने के कारण बहु मूल्यवान ग्राहक अन्य क्षेत्रों में पलायन कर रहे हैं। रेलवे रोड, महावीर गंज रामघाट रोड पर ट्रैफिक सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। वन वे व्यवस्था लागू की जाए। सुरेश चंद्र, राजीव सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- व्यापारियों की अधिकारियों से समस्याओं पर हुई चर्चा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.