कौशाम्बी, मई 20 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम कार्यालय में बुधवार को अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी एवं अधिशासी अधिकारी दिनेश सिंह ने क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन दारानगर के अध्यक्ष शिवशंकर केसरवानी ने विभिन्न वार्डों की समस्याओं को लेकर अध्यक्ष व इओ को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की।बैठक के दौरान सौंपे गए ज्ञापन में दारानगर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने और नियमित निगरानी की मांग की गई। वार्ड 14 में डॉ. जैनुल के घर से दारानगर चौराहे तक बनी नालियों की सफाई एवं टूटी नालियों की मरम्मत कराने की बात उठाई गई। वहीं वार्ड एक तिलक नगर में शिवशंकर केसरवानी के घर से राज नारायण के घर तक नाला निर्माण कराने की मांग भी रखी गई। व्यापारियों ने फरी...