गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर। हिंदू नववर्ष पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर महामंत्री डॉ. भोलेन्द्र नारायण दूबे के बेतियाहाता स्थित कैम्प कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष आलोक चौरसिया ने कहा कि चैत्र नवरात्रि का पहला दिन व्यापारी भाइयों के लिए काफी पवित्र है। आज से ही हिंदू नव वर्ष का भी शुभारंभ होता है। महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि अंग्रेजों के आने से पहले हमारा नव वर्ष नवरात्र से ही शुरू होता था। इस अवसर पर संरक्षक योगेन्द्र नारायण दुबे, महानगर उपाध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री डॉ. भोलेन्द्र नारायण दूबे, राजीव पांडेय, अमित शिवाजी, शैलेन्द्र पटवा, रोहित सराफ, मनोज पटवा, विनोद चौधरी, सचिन्द्र नाथ पांडेय, अनिल पटवा, नम्रता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.