महाराजगंज, मार्च 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। संयुक्त व्यापारी मोर्चा के संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त के नेतृत्व में व्यापारियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय पर धरना देकर आवाज उठाई। व्यापारियों ने धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में व्यापारियों ने लिखा है कि महराजगंज नगरपालिका में तमाम प्राइवेट अस्पताल चलाये जा रहे हैं। लेकिन अधिकतर प्राइवेट अस्पताल के पास खुद का चिकित्सक नहीं है। निजी प्राइवेट अस्पताल संचालक योग्य चिकित्सकों के कागजात लगाकर लाइसेंस प्राप्त कर ले रहे हैं। सरकारी अस्पतालों से सीधे-साधे ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगों के अच्छे इलाज के झांसे में फंसा कर इमरजेन्सी का डर, भय आदि दिखाकर अयोग्य चिकित्सकों द्वारा आपरेशन किया जा रहा है। ऐसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.