गंगापार, मार्च 5 -- ग्रामीण क्षेत्र में होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोरांव कस्बा के व्यापारियों ने डीजे की धुन में कपड़ा फाड़ होली खेलते नजर आए। गुरुवार को होली के पर्व पर बाजार बंद रहे। युवाओं में होली को लेकर गजब का उत्साह दिखा। रंगों का त्योहार होली को लेकर सोरांव क्षेत्र में लोग बुधवार एवं गुरुवार दो दिन जश्न में डूबे हुए थे। डीजे की धुन पर होली के गीत पर युवाओं के साथ बच्चे झूमते दिखाई पड़े। पुराने गिले-शिकवे भूलाकर अबीर गुलाल के साथ एक दूसरे से मिलकर बधाई दी। इसके पूर्व होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर लोगों ने बुराई दूर करने के संकल्प के साथ दो दिवसीय होली उत्सव का शुभारंभ किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.