चंदौली, अप्रैल 22 -- चंदौली, संवाददाता। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को डीएम चंद्रमोहन गर्ग से कलेक्ट्रेट में मिला। इस दौरान ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही समस्याओं के निस्तारण की मांग किया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल से मिलकर व्यापारियों की सुरक्षा सहित अन्य समस्याओं से संबंधित पत्रक दिया। व्यापारियों ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी से भी मिलकर व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा किया। कहा कि जिले में किसी व्यापारी का सेम्पलिंग के नाम पर विभाग की ओर से उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पंकज प्रसून पाण्डेय, संतोष राम, कन्हैया लाल, महेन्द्र एड., मोहन राम, बबुन्दर, श्यामलाल, रोहित कुमार, आरिफ खान, संदीप कुम...