मुरादाबाद, जनवरी 13 -- नगर में कोतवाली से 10 मीटर की दूरी पर सीएससी सेंटर में हुई हजारों रुपए की चोरी को लेकर व्यापारियों ने कोतवाल और डिप्टी एसपी से मिलकर घटना का पर्दाफाश करने और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। रविवार की देर रात कोतवाली से 10 मीटर की दूरी पर स्थित विशाल के सीएससी सेंटर के ताले तोड़कर 70हजार रुपए की चोरी कर ली गई थी। मंगलवार को व्यापार मंडल संरक्षक हाजी मुख्तार सैफी और अध्यक्ष संजीव कुमार सिंघल के नेतृत्व में नगर पालिका के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष किफायतुल्ला खान आदि ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार और डिप्टी एसपी आशीष प्रताप सिंह से मिलकर इस घटना का खुलासा करने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...