कानपुर, जनवरी 2 -- भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने मंडी परिषद उप्र के कानपुर मंडल के संभागीय उपनिदेशक प्रशासन संजय सिंह को ज्ञापन दिया। नौबस्ता गल्ला मंडी स्थित कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि प्रदेश की मंडियों में स्थित दुकानों के मूल आवंटी की प्रोपराइटरशिप फर्म में पार्टनर बनाए जाने के लिए कुछ निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, अजय बाजपेयी ने कहा कि नौबस्ता गल्ला मंडी में अ श्रेणी की दुकानों का किराया कम और छोटे क्षेत्रफल की ब व स श्रेणी को दुकानों का किराया ज्यादा होने के मामले को भी उठाया गया। यहां अनुराग जायसवाल , गोपाल शुक्ला, उदयभान सिंह पटेल, अर्जित गुप्ता, राजेंद्र मिश्र आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.