व्यापारियों ने जीएसटी में दुर्घटना बीमा बढ़ाने का मुद्दा उठाया
अलीगढ़, मई 25 -- अलीगढ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल की अध्यक्षता में हुई। व्यापारी के प्रतिष्ठान में आग लग जाने पर एक करोड़ रुपये बीमा, जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों का स्वास्थ बीमा, दुर्घटना बीमा 10 लाख से बढ़ा कर 25 लाख कराने, जीएसटी में देरी से भुगतान पर ब्याज दर 18% से घटा कर कम करने का मुद्दा उठाया गया। प्रधान मंत्री, वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। प्रदेश में बिजली की घोर अव्यवस्था, अघोषित कटौती पर भी कारोबारियों ने चिंता व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि सतीश महेश्वरी प्रांतीय महामंत्री एवं अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष ने व्यापारियों के हित में उत्कृष्ट कार्य किए गए हैं। यह भी पढ़ें- व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.