शामली, फरवरी 13 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले दर्जनों व्यापारियों ने सचल दल प्रणाली समाप्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को शामली के झिंझाना रोड स्थित जीएसटी विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में जीएसटी व्यापार कर आयुक्त प्रदेश सरकार के नाम जीएसटी व्यापार कर उपायुक्त डॉ. लोमेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सचल दल विभाग द्वारा लक्ष्य पूरा करने के नाम पर व्यापारियों पर दबाव बनाकर भारी पेनल्टी लगाई जाती है, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों ने यह भी कहा कि जीएसटी टीम द्वारा अनावश्यक सर्वे और छापों के नाम पर प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उत्पीड़न किया जाता है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.