व्यापारियों ने जागरूकता रैली निकाल तिरंगा बांटा
पीलीभीत, अगस्त 10 -- पूरनपुर। व्यापारियों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जागरुकता रैली निकाली। उन्होंने प्रतिष्ठानों पर पहुंवकर व्यापारियों को तिरंगे झंडे वितरित किए। इस दौरान झंडे के सम्मान और गरिमा का ख्याल रखने को कहा गया। रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी स्टेशन चौराहे पर एकत्र हुए। उसके बाद विधायक बाबूराम पासवान, प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी, चैयरमैन शैलेंद्र गुप्ता और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने हर घर तिरगंा अभियान को लेकर जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान दुकान और प्रतिष्ठानों पर तिरंगे झंडे भी बांटे गए। व्यापारियों से अपील की गई कि 10 से 17 अगस्त तक अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर तिरंगा झंडा लगाएं। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: सहकारिता विभाग ने मोटरसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.