हल्द्वानी, जून 11 -- भावना कोहली हल्द्वानी। लालकुआं क्षेत्र में रात 10 बजे के बाद प्रतिष्ठान खोलने पर पुलिस प्रशासन की ओर से की जा रही चालानी कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने आवाज उठाई है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई है।व्यापारियों का कहना है कि लालकुआं कुमाऊं का महत्वपूर्ण व्यापारिक क्षेत्र है और यहां मुख्य रेलवे स्टेशन होने के कारण यात्रियों की आवाजाही देर रात तक बनी रहती है। यात्रियों की सुविधा और जरूरतों को देखते हुए कई व्यापारी रात में भी प्रतिष्ठान खुले रखते हैं। ज्ञापन में कहा गया कि शहरों में बड़े प्रतिष्ठान देर रात तक खुले रहते हैं, वहीं लालकुआं जैसे प्रमुख बाजार में व्यापारियों पर रात 10 बजे बाद दुकान खोलने पर चालान की कार्रवाई करना उचित नहीं है। यह भी पढ़...