व्यापारियों ने चकराता थाने में महिला पुलिस तैनाती की मांग की
देहरादून, मई 14 -- चकराता। व्यापार मंडल चकराता के तत्वावधान में व्यापारियों ने चकराता कोतवाली में महिला पुलिस व महिला पीआरडी कांस्टेबल तैनात करने की मांग को लेकर कोतवाल चकराता को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ती घटनाओं का हवाला देते हुए जल्द महिला कांस्टेबल की नियुक्ति किए जाने की मांग उठाई। व्यापारियों का कहना है कि चकराता लगातार एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है और वर्तमान में पर्यटन सीजन शुरू होने के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में कई बार महिलाओं से जुड़े विवाद और अभद्रता की घटनाएं सामने आती हैं, जिनसे निपटने में महिला पुलिस कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण कठिनाई होती है। यह भी पढ़ें- स्कूल कैंपस में चल रहा था सेक्स रैकेट, रेड में कमरे से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक चीजें मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.