मेरठ, मार्च 3 -- मंगलवार को सरधना व्यापार मंडल के कार्यालय पर होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष पंकज जैन ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का त्योहार है। ऐसे आयोजन व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय और मजबूत करते हैं। समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया और एक-दूसरे के सुखद भविष्य की कामना की। पंकज टाली, ऋषभ जैन, डॉ. ओम कुमार पुंडीर, अजय सोम, अजय गौतम, अरिहंत जैन, अतिशय जैन, सरदार सुखदेव, गोल्ड जैन, राजीव जैन, विभोर जैन और मनोज जैन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.