व्यापारियों ने गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा की मांग उठाई
हरिद्वार, मई 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। कुंभ मेला अधिकारी सहित जिलाधिकारी और सिंचाई विभाग से महानगर व्यापार मंडल ने शुक्रवार को शहर के सभी घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि सप्तसरोवर घाट से सर्वानंद घाट तक और शहर के अन्य घाटों पर डूबकर मरने वाले लोगों की संख्या गहन चिंता का विषय है। कुंभ मेले और आगामी कावड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा कैसे होगी यह बड़ा प्रश्न है व्यापारियों का आरोप है कि घाटों का रख रखाव करने वाले लोग भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने अग्रसेन घाट पर एक युवक के डूबने से हुई मौत पर चिंता जताते हुए लगातार ऐसी घटनाओं के सामने आने पर श्रद्धालु सहित स्थानीय जनता की सुरक्षा के लिए इन सभी घाटों पर समुचित व्यवस्थाएं करने की मांग की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.