व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा ज्ञापन
चंदौली, जून 9 -- चंदौली, संवाददाता। व्यापारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन डीएम चंद्रमोहन गर्ग को सौंपा। साथ ही व्यापारी हितों को देखते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग किया। इस दौरान व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि ने कहा कि व्यापारी समाज, देश एवं प्रदेश का आर्थिक रीढ़ होता है। वहीं दिन रात व्यापार करते हुए टैक्स के रूप में प्रदेश एवं देश के खजाने को भरने का कार्य करता है। जिससे प्रदेश का चहुंमुखी विकास होता है। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का भी कार्य करता है। आज भारत को दुनियां की चौथी अर्थव्यवस्था बनाने में व्यापारियों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए व्यापारियों के राष्ट्र प्रेम और हित को देखते हुए मांगों को पूरा किया जाए। यह भी पढ़ें- व्यापारियों के हितों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.