व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और एफडीआई का विरोध किया
लखनऊ, मई 24 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और एफडीआई का विरोध किया है। संगठन ने रविवार को मोतीनगर स्थित महाराजा अग्रसेन विद्यालय में प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने केंद्र सरकार से तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि 9 जून को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 11 सूत्रीय मांग पत्र भेजा जाएगा। इसके अलावा 16 जून को प्रदेश सरकार से जुड़ी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिला और तहसील स्तर पर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। 02 जून को बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से 11 जनपदों का प्रतिनिधिमंडल वार्ता करेगा。 यह भी पढ़ें- तेल व्यापारी की लड़ाई लड़ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.