बदायूं, अप्रैल 17 -- नगर में गहराती जाम की समस्या से निजात पाने के लिए आज ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसएसपी अंकित शर्मा को ज्ञापन सौंपा। सर्राफा एसोसिएशन और व्यापार मंडल ने नगर में सुचारू यातायात के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की पुरजोर मांग की। एसोसिएशन ने नवागत एसपी सिटी अभिषेक सिंह का स्वागत किया। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष जितेंद्र महाजन के साथ मुख्य रूप से नितिन रस्तोगी, कपिल रस्तोगी, संजय रस्तोगी, संदीप वर्मा, दीपक गुप्ता, विजय गुप्ता, भगवान स्वरूप गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, शिवम गुप्ता, यश गुप्ता, अक्षत गुप्ता और दीपक सहित कई अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। व्यापारियों का कहना है कि भारी जाम से व्यापार और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.