मेरठ, अप्रैल 15 -- नगर में संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने नगर अध्यक्ष शैवाल दुबलिश के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर स्मार्ट मीटर, बिलिंग गड़बड़ी और बिजली सप्लाई से जुड़ी समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने कई मामलों में समाधान का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड करने, नए कनेक्शन में मीटर लगाने, यूनिट दरों और लाइन खर्च से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र ने बताया कि स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड करने संबंधी कोई आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है।उन्होंने स्पष्ट किया कि शाम 5 से रात 11 बजे तक महंगी बिजली का टैरिफ केवल 25 किलोवाट से अधिक के औद्योगिक कनेक्शनों पर लागू है। नए कनेक्शन या मीटर खराब होने की स्थिति में स्मार्ट मीटर ही लगाया जाएगा। उपखंड अधिकारी रामजन्म सिंह ने बताया कि 40 मीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.