फतेहपुर, जनवरी 9 -- फतेहपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जिले से संजय गुप्ता, विनोद गुप्ता, बृजेश सोनी, रज्जन गुप्ता, संजय जौहरी आदि व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। जहां जिले के पीड़ित पटाखा व्यापारियों की आग से हुए नुकसान को लेकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आश्वासन देते हुए कहा कि पटाखा व्यापारियों की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी और उनकी मदद का भरसक प्रयास किया जाएगा। वहीं जिले में आयोजित होने वाली व्यापार बंधु की बैठक व्यापारिक सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक और उद्योग बंद की बैठक की गुणवत्ताहीन बैठकों को गुणवत्तायुक्त करने की भी मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...