मेरठ, मई 26 -- विकास भवन सभागार में व्यापार बंधु की बैठक हुई। जिसमें डीएम डॉ. वीके सिंह के सामने व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं जाम, जलभराव, गंदगी, सोहराबगेट डिपो को शहर से बाहर शिफ्ट करने समेत कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

समस्याओं का समाधान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। बैठक में 31 समस्याओं में से आठ का मौके पर ही समाधान किया। बैठक में संयुक्त व्यापार समिति के प्रतिनिधि विपुल सिंघल ने शहर की यातायात एवं जलनिकासी समस्याओं से जुड़े मुद्दे उठाए। सोहराब गेट बस अड्डे को शहर से बाहर गोकलपुर अथवा लोहिया नगर क्षेत्र में स्थायी रूप से स्थानांतरित करने, गढ़ रोड स्थित काली नदी पुल के चौड़ीकरण, पूर्वी कचहरी रोड/शिवाजी रोड क्षेत्र में अधूरी जलनिकासी व्यवस्था को पूर्ण कराने के लिए शंकर आश्रम के दूसरी ओर हेल्थ के...