व्यापारियों ने उठाईं समस्याएं
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 31 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रोड चौड़ीकरण के नाम पर छायादार पेड़ों कटान पर आपत्ति जताई है। इसको लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि हाईवे आदि के निर्माण से हरे भरे पेड़ों के कटान से पर्यावरण को खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में ज्यादातर आवागमन करने वाले यात्रियों को पेड़ों की छाया न मिलने से गर्मी में यात्रा करनी पड़ रही है। इस दौरान अरविंद गुप्ता, अनूप गुप्ता, मनोज दीक्षित, मशकूर अंसारी, रितिक वर्मा, विश्वनाथ गुप्ता, गोपाल सिंह राठौर, संजय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.