प्रयागराज, जून 27 -- झूंसी व्यापार मंडल के व्यापारी और स्थानीय लोगों ने शनिवार को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में शास्त्री पुल का निर्माण कार्य तेज कराने, नगर निगम के विस्तारित क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ाने, झूंसी में फायर ब्रिगेड उपकेंद्र, हृदय एवं मल्टी स्पेशियलिटी सरकारी अस्पताल की स्थापना, ऑनलाइन व्यापार नीति में संशोधन, अपराध मुक्त माहौल, गंगापार में उद्योगों के विकास, अघोषित बिजली कटौती पर रोक, जीटी रोड पर पार्किंग एवं यातायात सुधार तथा कनिहार झील के विकास की मांग की गई। अध्यक्ष सूरज सोनकर की अगुवाई वाले मार्च को प्रयाग व्यापार मंडल, कटरा व्यापार मंडल, दारागंज व्यापार मंडल, गेस्ट हाउस एसोसिएशन सहित कई सामाजिक व व्यापारिक संगठनों का समर्थन मिला। यह भी पढ़...