गोरखपुर, मार्च 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन का होली मिलन समारोह एवं आम सभा की बैठक मंगलवार को मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में हुई। बतौर मुख्य अतिथि डॉ. शिव शंकर शाही ने सभी सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। समस्या आने पर अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष राजीव रस्तोगी ने कहा कि व्यापारी सर्वाधिक टैक्स देते हैं। उनको समाज में विशेष सम्मान मिलना चाहिए। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, हॉस्पिटल तथा सरकारी विभागों में टैक्स पेयर को एक स्पेशल कार्ड बना कर देना चाहिए। कार्यक्रम में महामंत्री पदम अग्रवाल, पवन टिबरेवाल, संजय, संजीव रस्तोगी, अमरेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र साहनी, दिलीप गुप्ता, केपी सिंह, मनोज श्रीवास्तव, नाहिद लारी, सुधीर प्रताप सिंह, जफर असलम सैयद आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.