हरदोई, जून 30 -- हरदोई। राज्य कर विभाग ने दानवीर भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस-2026 का आयोजन किया। इसमें सदस्य विधान परिषद अवनीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल ने व्यापारी हितों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों के संरक्षण, व्यापार सुगमता तथा पारदर्शी कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जीएसटी प्रणाली ने कराधान व्यवस्था को सरल, पारदर्शी एवं पूर्णतः ऑनलाइन बनाया है। कार्यक्रम में व्यापारियों को जीएसटी पंजीकरण के लाभ, बिना प्रीमियम 10 लाख रुपये की व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना, ऑनलाइन कर सेवाएं, व्यापार सुगमता, बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से ऋण प्राप्ति के अवसर, छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के लिए सरल रिटर्न व्यवस्था तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न व्यापारी हितैषी योजन...